राजनीति. चौहान.बेदाग विश्वास दो अंतिम भोपाल
श्री चौहान ने विपक्ष पर सस्ती लोकप्रियता के लिए राजनीति की गरिमा के अवमूल्यन का आरोप लगाते हुए कहा कि डंपर मुद्दे को लेकर जिन सस्ते हथकंडों का इस्तेमाल विपक्ष ने किया उससे जनता के सामनेउनका असली चेहरा बेनकाब हुआ है1 उन्होंने कहा कि राज्य का तेजी से चहुंमुखी विकास हुआ और उसकी सराहना खुद प्रधानमंत्री और कई कें द्रीय मंत्रियों ने की है इसी कारण विपक्ष में बौखलाहट है1 विकास के मुद्दे से उनका.मुख्यमंत्री.ध्यान हटाने के लिए डंपर मामले को हथियार बनाने की कोशिश विपक्ष की इसी घबराहट का नतीजा है
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता विपक्ष के इस जाल में नहीं फंसने वाली है उलटे यह दांव उन्हीं पर भारी पडेगा और तिकडम कीराजनीति विकास की आंधी के आगे टिकने वाली नहीं है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में ऐसे मसलों के जरिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कांग्रेस की कोशिश सफल नहीं होगी1 जनता यह अच्छी तरह जानती है कि डंपर मामले में कांग्रेस ..राई को पहाड.. बनाने की कोशिश में लगी है जबकि यहां तो राई भी नहीं है1.. भंडारी इंद्र मनोरंजन 1339 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications