लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में असमान्य देरी पर राज्यसभा में चिंता
नयी दिल्ली .29 नवम्बर.वार्ता. राज्यसभा में आज इस बात पर गहरीचिंता व्यक्त की गयी कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद मामले की जांच कर रहे लिब्रहान आयोग की समयावधि 42 बार बढाये जाने के बावजूद देश के सम्मुख अभी तक इसकी जांच रिपोर्ट नहीं रखी गयी है 1 सदन में समाजवादी पार्टी के शाहिद सिद्दीकी ने यह मामला उठातेहुये कहा कि आयोग के गठन के 15वर्ष बाद भी अभी तक इस आयोगकी रिपोर्ट नहीं पेश की गयी हालांकि पिछले संसद सत्र में गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने साफ तौर पर सदन में कहा था कि अब इस आयोगकी अवधि अब और बढायी नहीं जायेगी 1उन्होंने कहा कि आयोग का काम पूरा हो चुका है लेकिन फिर भी सरकार इसकी रिपोर्ट क्यों पेश नहींकर रही है1 इस घटना को हिन्दुस्तान के माथे पर कलंक बताते हुये उन्होंने कहा कि सरकार को समना चाहिये कि न्याय के देर से मिलनेका अर्थ न्याय नहीं हो पाना होता है1 शोभना.संजीव.राणा 1327वार्ता












Click it and Unblock the Notifications