सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के मामा की हत्या
हापुड 29 नवम्बर.वार्ता. हापुड गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के मामा की बीतीरात यहां हत्या कर दिये जाने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है1 घटनास्थल का आज वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया
पुलिस के अनुसार रात हापुड जरौठी मार्ग पर सांसद के मामा राजकुमार मित्तल .72. अपनी आरा मशीन पर सोये हुए थे 1तभी अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से वहां पहुंचे और श्री मित्तल के विरोध करने पर फावडे .बलकटी से काटकर उनकी हत्या कर दी1 इस नृसंश हत्याकांड की रिपोर्ट सांसद के भाई ईश्वर चन्द ने दर्ज कराई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक रत्न ने घटनास्थल पर यूनीवार्ता को बताया कि मामला संदिग्ध है1 पुलिस सम्पत्ति विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है1 इससे हापुड क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है
सं.बिष्ट.इंद्र.ति्रपाठी1327वार्ता












Click it and Unblock the Notifications