जनरल मोटर्स ने बेंगलूर में डिजाइन स्टूडियो खोला
नई दिल्ली 29 नवंबर .वार्ता. वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स इंडिया ने देश तथा विदेशों में अपने आपरेटरों को विश्व स्तरीय डिजाइन सेवा उपलब्ध कराने के लिए बेंगलूर में अपने डिजाइन स्टूडियो की शुआत की है
कंपनी के उपाध्यक्ष .ग्लोबल डिजाइन. एड वेलबर्न की अध्यक्षता में आज बेंगलूर में आयोजित एक समारोह में देश के इस पहले डिजिटल डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ किया गया1 उम्मीद की जा रही है कि कंपनी को इस स्टूडियो के जरिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार डिजाइन तैयार करने में मदद मिलेगी
जीएम इंडिया के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक करी स्लिम ने कहा कि इस स्टूडियो से कंपनी को अपने उत्पाद को बढाने में उल्लेखनीय मदद मिलेगी
अभिनव.कैलाश.प्रभु 1624वार्ता












Click it and Unblock the Notifications