बिहार में नये मुख्य सचिव के लिए दो नामों पर चर्चा
पटना 29 नवम्बर .वार्ता. बिहार के मुख्य सचिव ए.के.चौधरी को दियेगये तीन माह के सेवाविस्तार की अवधि कल समाप्त होने को है. लेकिनअभी तक राज्य सरकार इस पद के नये दावेदार का नाम तय नहीं करपायी है
राज्य के मुख्य सचिव पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठअधिकारी एवं राजस्व परिषद के सदस्य के.डी. सिन्हा और आर. जे.एम. पिल्लई का नाम सबसे आगे चल रहा है1 राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव के वेतनमान वालों में श्री.सिन्हा 1972 बैच के और राज्य के विकासआयुक्त आर.जे.एम.पिल्लई 1973 बैच के अधिकारी हैं1 हालांकिपरिवहन विभाग के प्रधान सचिव एम.एम. सिंह और औद्योगिकविकास आयुक्त एस.विजय राघवन भी मुख्य सचिव के वेतनमान वालेअधिकारियों में शामिल हैं1 गौरतलब है कि श्री चौधरी इस वर्ष 31 अगस्त को ही सेवानिवृतहो जाते. लेकिन उन्हें तीन माह की अवधि के लिए सेवा विस्तार दियागया था1 श्री चौधरी पिछले वर्ष 30 सितम्बर को श्री जी.एस.कंग केअवकाश ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव बने थे1 उपाध्याय.सुरेश नंद2047 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications