चार अपहृतों का अब भी सुराग नहीं
एटा 29 नवम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के एटा एवं बदायूं जिले की सीमाके कटरी इलाके में सामूहिक अपहरण की घटना की प्राथमिकी दो दिनबाद बदायूं पुलिस ने दर्ज कर ली है
ककोडा मेले से लौट रहे 12 लोगों का गत सोमवार को बदमाशों नेअपहरण किया था जिसमें से अभी तक चार लोगों को बदमाशों ने रिहानहीं किया है
ज्ञातव्य है कि सोमवार की शाम बदायूं के कादरचौक इलाके में लगेककोडा मेले से लौट रहे एटा जिले के 12 ग्रामीणों का बदमाशों नेअपहरण कर लिया था जिसमें से आठ लोगों को बदमाशों ने पूछताछ केबाद मंगलवार को मुक्त कर दिया था 1 बदायूं एवं एटा की पुलिस सिर्फ पांच लोगों के अपहरण की बातस्वीकार कर रही थी लेकिन बदमाशों द्वारा मुक्त किये गये आठ ग्रामीणोंके खुलासे के बाद पुलिस ने दो दिन बाद बदायूं कादरचौक में पीडितोंकी तहरीर लेकर मामला दर्ज कर उसे एटा के सिकन्दरपुर वैश्य थाने मेंस्थानांतरित कर दिया है
दो दिन तक एटा एवं बदायूं की पुलिस घटना स्थल की सीमा मेंउली रही 1 बुधवार की रात दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों कीबातचीत के बाद घटना की प्राथमिकी लज्जाराम द्वारा बदायूं केकादरचौक थाने में दर्ज कराई गयी है
सं.इंद्र.ति्रपाठी1329जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications