उमा की भाजपा में वापसी संबंधी सवालों को टाल गए मुख्यमंत्री
भोपाल 29 नवंबर.वार्ता. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने भारतीय जन शक्ति.भाजश. की अध्यक्ष उमा भारती की भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. में वापसी से जुडे सवालों को टालते हुए आज कहा कि उनका ध्यान राज्य के विकास और सिर्फ विकास पर है
मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले श्री चौहान ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा में एक प्रश्न के उत्तर में सुश्री भारती की वापसी के संबंध में कोई टिप्पणी न करते हुए यह बात कही1 उनसे पूछा गया था कि गुजरात में भाजश उम्मीदवारों को वापस लेने की घोषणा के मद्देनजर क्या जल्द ही साध्वी की भाजपा में वापसी होगी
श्री चौहान ने इस प्रश्न के सीधे उत्तर को टालते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य राज्य का विकास है और वह उसी पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं
उल्लेखनीय है कि सुश्री भारती ने बुधवार को गुजरात में अपनी पार्टी के उम्मीदवार वापस लेने की घोषणा की1 पूर्व मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद भाजपा में उनकी वापसी की अटकलें फिर तेज हो गई हैं
द्विवेदी इंद्र मनोरंजन 1329 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications