मार्ग कंस्ट्रक्शन लक्जरी रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरेगी
चेन्नई. 29 नवंबर .वार्ता. ढांचागत निर्माण तथा रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मार्ग कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने .तपोवन. परियोजना के साथ लक्जरी रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरने की आज घोषणा की1 कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक जी आर के रेडडी ने यहां पत्रकारों से कहा कि शहरी जीवन की नई शैेली को ध्यान में रखते हुए कंपनी की सौ करोड पए के निवेश से 77 एकड भूमि पर 90 विला के निर्माण की योजना है
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विला के लिए आधा एकड भूमि आवंटित होगी जिसका कवर्ड क्षेत्र लगभग छह हजार वर्ग फुट होगा और निर्माण क्षेत्र 2275 वर्ग फुट होगा1 एक करोड 30 लाख पए की लागत वाले प्रत्येक घर में अलग स्वीमिंग पूल. जिम्नाजियम. रीडिंग रूम होगा1 तीन दिसंबर से बुकिंग की शुआत के बाद कंपनी एक साल में भवनों का निर्माण कर देगी
अभिनव कैलाश लखमी1634वार्ता












Click it and Unblock the Notifications