चीनी कम्पनी के निविदा से पीछे हटने पर 31 करोड रूपये जब्त
रायपुर.29 नवम्बर.वार्ता.छत्तीसगढ सरकार ने 300..300 मेगावाट कीदो बिजली इकाइयों की स्थापना की निविदा मंजूर होने के बाद पीछेहट जाने पर एक चीनी कम्पनी की 31करोड 40 लाख रूपये की धरोहर राशि जब्त कर ली है1 मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने आज विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना का उत्तर देते हुये यह जानकारी दी1उन्होंने कहा कि धरोहर राशिके जब्त होने के बाद चीनी कम्पनी ने फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया हैजिस पर राज्य विद्युत मंडल में विचार हो रहा है
उन्होंने कहा कि कोरबा विस्तार परियोजना की इकाइयों की निविदा तैयार करने से लेकर कार्यादेश तक के लिये मंडल ने केन्द्र के उपक्रम राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम.एनटीपीसी.को सलाहकार नियुक्त किया था और उनसे राय मशविरे के बाद ही चीनी कम्पनी से बात की जायेगी1डा. सिंह ने इस प्रकरण में अधिकारियों के बचाने के आरोपों को खारिज कर दिया
भाजपा सदस्य देवजी पटेल एवं अन्य सदस्यों ने कहा कि विशेषज्ञअभियन्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के आगाह किये जाने के बाद भीकतिपय अधिकारियों ने चीनी कम्पनी को कार्य आवंटन में मदद की
इस कम्पनी के रवैये से जिस इकाई में वर्ष 07में उत्पादन शुरू हो जाना था उसका कार्य तक शुरू नहीं हो सका
साहू. कैलाश लखमी174
.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications