दीवान ने गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पद एवं भाजपा को किया अलविदा
रायपुर 29 नवम्बर.वार्ता.छत्तीसगढ के चर्चित सन्त नेता एवं राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पवन दीवान ने अपने पद एवं भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.से इस्तीफा दे दिया है
पूर्व सांसद श्री दीवान के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की संभावनाहै1श्री दीवान के भाजपा छोडने की यद्यपि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताधरम कौशिक ने .यूनीवार्ता.से यह कहते हुये पुष्टि करने से इंकार करदिया कि उन्हें श्री दीवान के इस निर्णय की जानकारी नहीं है1श्री दीवानसे भी इस बारे में सीधा सम्पर्क नहीं हो सका है 1 विश्वस्त सूत्रों ने .यूनीवार्ता.को बताया कि श्री दीवान ने भाजपासे इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय तथा गो सेवा आयोग केअध्यक्ष के पद से मुख्यमंत्री रमन सिंह को कल इस्तीफा भेज दिया
उन्होने अपने इस्तीफे के पीछे छत्तीसगढ के मूल लोगों की उपेक्षा तथारमन सरकार के लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने जैसे कारण बताये है
श्री दीवान को कांग्रेस में वापस लौटने की अपील पूर्व केन्द्रीयमंत्री विद्याचरण शुक्ला की पार्टी में वापसी के दौरान ही प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष चरणदास महन्त ने की थी पर श्री दीवान ने इसे खारिज कर दियाथा और कहा था कि वह भाजपा में बने रहेंगे1श्री दीवान के भाजपाछोड देने का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री महन्त ने इस बीच स्वागत किया है
साहू.सुरेश प्रेम .2028जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications