सीलिंग तोडने की प्रक्रिया को सुगम तथा तेज करने की मांग
नयी दिल्ली.29 नवम्बर.वार्ता. दिल्ली नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने सील की गई संपत्तियोंें को खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ इसे सुगम बनाने की एक स्वर से मांग की
निगम की आम बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वेद प्रकाश गुप्ता के सीलिंग पर अल्पकालिक चर्चा के प्रस्ताव में हिस्सा लेते हुए पार्षदों ने कहा कि सीलिंग खोलने की प्रक्रिया बहुत लंबी है 1 पार्षदों का कहना था कि सील की गई संपत्ति को फिर से खोलने की प्रक्रिया को तेज करने के साथ ही सुगम बनाने की जरत है 1 सील खुलवाने में आ रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए पार्षदों ने एक स्वर से इस प्रक्रिया के लिए समय सीमा तय करने की मांग की 1 श्री गुप्ता ने प्रस्ताव पर चर्चा शु करते हुए कहा कि सीलिंग खोलने की प्रक्रिया बहुत लंबी है 1 उन्होंने कहा कि कई.कई महीनों के बाद भी सील की गई संपत्तियां अभी तक नहीं खुली है 1 लोगों की दिक्क्तों को देखते हुए इसके लिए समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए 1 विपक्ष कांग्रेस के नेता जयकिशन शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने लोगों को सीलिंग से राहत दिलाने के लिए कई कदम उठाये हैं 1 भाजपा के नेता केवल ूठी वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं और जनता को सीलिंग.तोडफोड से कैसे स्थायी राहत मिले इससे उनका कोई लेनादेना नहीं है1 कांग्रेस के ही मुकेश गोयल. राजेश राजौरा और सुश्री प्रीति ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि निगम चुनाव के समय भाजपा ने लोगों को सीलिंग और तोडफोड से निजात दिलाने के वायदा किया था 1 उन्होंने कहा कि सीलिंग की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और जिस संपत्ति को सील किया जाना है . तीन.चार दिन पहले नोटिस से जानकारी दी जाये
भाजपा के महेन्द्र नागपाल और सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोगों में मानिटरिंग कमेटी और सीलिंग को लेकर भय की स्थिति बनी हुई है .जिसे दूर किया जाना चाहिए 1 श्री सिंह ने सभी सील संपत्तियों को खोलने की मांग की 1 मिश्रा नीलिमा लखमी191
जारीवार्ता...












Click it and Unblock the Notifications