दंगों के मामले में टाइटलर के खिलाफ सुनवाई छह दिसंबर को
नयी दिल्ली 29 नवंबर.वार्ता. दिल्ली में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन ने आज 1984 के सिख विरोधी दंगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर की भूमिका से संबद्ध मामले की सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि निर्धारित की
इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस मामले को बंद करते हुए कहा था कि इसमें कोई चश्मदीद गवाह मौजूद नहीं है क्योंकि या तो उनकी मृत्यु हो गयी या वे गवाही नहीं देना चाहते 1 सीबीआई के खिलाफ शिरामणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति ने अदालत में एक आवेदन देते हुए कहा कि पीडितों के तर्क सुने बिना सीबीआई मामले को बंद नहीं कर सकती1समिति ने कहा कि सीबीआई ने एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह जसबीर सिंह के बयान नहीं लिए हैं
अदालत ने समिति को जसबीर सिंह के बयान रिकार्ड करने के लिए समय दिया है जो फिलहाल अमरीका में है 1श्री टाइटलर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद तीन नवंबर 1984 को लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है
सत्या.नीलिमा नंद1858 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications