सीआरपीएफ् के जवान करेगें कचहरी परिसर की सुरक्षा
वाराणसी 29 नवम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश के वाराणसी कचहरी में गत शुक्रवार को हुए विस्फ्ोट के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज भी अदालतों का बहिष्कार किया 1 आतंकवादियों का निशाना बनी वाराणसी कचहरी परिसर की सुरक्षा अब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल .सीआरपीएफ् . के हवाले होगी
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिला जज डा. चन्द्रदेव राय. सीजेएम शिव कुमार सिंह. जिलाधिकारी वीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.बी.शिरडकर तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की कल शाम हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कलेक्ट्रेट एवं कचहरी की सुरक्षा सीआरपीएफ् के जवान करेगेंे
इसके अलावा कचहरी के चारो प्रवेश द्वारों पर मेंटल डिटेक्टर लगाये जायेंगे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिये प्रवेश द्वारों पर क्लोज सकिट कैमरें लगाये जायेंगे
उन्होंने बताया कि न्यायिक ् प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के वाहन को ही परिसर में प्रवेश करने दिया जायेगा 1 अन्य वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी 1 सुरक्षा व्यवस्था में बाधक बने वाहनों की पाकिंगकचहरी के बाहर की जायेगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि परिसर की सुरक्षा के लिए कचहरी केसभी प्रवेश द्वारों पर सीआरपीएफ के एक सब इन्सपेक्टर व चार सिपाहीतैनात होगें1 सीजेएम गेट तथा जिला मुख्यालय गेट पर डेढ सेक्शन पीएसी के साथसिविल पुलिस तैनात होगी 1 साथ ही एक पुलिस उपनिरीक्षक और चारसिपाही कचहरी परिसर में लगातार चक्रमण करते रहेगें 1 इस बीच. विस्फोट कांड के विरोध में वकीलों का न्यायिक बहिष्कारअब तीस नवम्बर तक जारी रहेगा 1 ज्ञातव्य है कि गत 23 नवम्बर को कचहरी परिसर में हुये दो बमधमाकों में तीन वकीलो समेत नौ लोगो की मृत्यु हो गयी थी तथा 5
लोग घायल हो गये थें
जिया इंद्र मनोरंजन 1334 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications