म प्र को देश के विकसित राज्यों में खडा करना ही एकमात्र एजेंडा

भोपाल 29 नवंबर.वार्ता.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तमाम दबावों और बाधाओं से अविचलित रहते हुए वह अर्जुन की तरह विकास के अपने लक्ष्य का संधान करते हुए देश के इस हृदय प्रदेश को अग्रणी राज्यों की कतार में खडा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

इस पद पर दो वर्ष की अवधि पूरी करने वाले श्री चौहान ने आज अपने निवास पर पत्रकारों से कहा कि मध्यप्रदेश के निवासी के रूप में उन्होंने आरंभ से ही यही स्वप्न देखा है और अब इस पद पर आने के बाद यही लक्ष्य उनका एकमात्र ध्येय है

उन्होंने कहा कि दो वर्ष के अपने कार्यकाल से वह संतुष्ट है लेकिन अभी लंबी दूरी तय करनी है1 राज्य में हुई प्रगति की खुद केंद्र सरकार ने प्रशंसा की है और उसे तेजी से विकास करने वाले प्रदेश की श्रेणी में भी रखा गया जो यह बताता है कि भारतीय जनतापार्टी.भाजपा.सरकार सही दिशा में आगे बढ रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रमिकों और महिलाओं के कल्याण सहित कृष िएवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और निवेश में वृद्धि के लिए गंभीर प्रयास हुए हैं जिनके सकारात्मक नतीजे भी सभी के सामने हैं

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी आम आदमी के लिए बहुत कुछ किया जाना है1 श्रमिकों के कल्याण से जुडी और योजनाओं की आवश्यकता है तथा गुणवत्ता मूलक शिक्षा का समाज के सभी वगो तक विस्तार और ढांचागत सुविधाओं के विकासकी दिशा में भी निरंतर आगे बढना है

द्विवेदी बिष्ट मनोरंजन 1454 जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+