आेएनजीसी को राजस्थान में और गैस मिली
नयी दिल्ली 29 नवम्बर.वार्ता. तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटिड.आेएनजीसी. को राजस्थान के जैसलमेर बेसिन में स्थित एक ब्लाक में और प्राकृतिक गैस मिली है
आेएनजीसी के निदेशक.अन्वेषण. डी के पांडे ने आज यहां छठे पेट्रो इंडिया 2007 के दौरान संवाददाताओं से अलग बातचीत में यह जानकारी दी
श्री पांडे ने बताया..हमने एक क्षेत्र का परीक्षण कर लिया है और दूसरे क्षेत्र में परीक्षण जारी है1 दो तीन सप्ताहों में हमें गैस की मात्रा के बारे में पता चल जाएगा1.. उन्होंने कहा कि देश में तेल एवं गैस की खोज के लिए नीलामी के जरिए ब्लाकों के आबंटन की व्यवस्था से पहले ही आेएनजीसी को यह ब्लाक मिल गया था
पेट्रो इंडिया का इस बार का विषय ..भारत का बदलता गैस परिदृश्य. नई जरतें..रखा गया है
कैलाश मनोरंजन 1322 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications