भारतीयों की उद्यमशीलता पर कमलनाथ ने लिखी किताब
नई दिल्ली 29 नवंबर.वार्ता. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने भारत में उद्यमशीलता पर अपनी किताब .. इंडियाज सेंचुरी .. येज आफ एंत्रेप्रेन्यूरशिप इन दी वल्र्ड्स बिगेस्ट डेमाक्रेसी... को आज यहां प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह को भेंट की1 श्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री को इस पुस्तक के मूल विचार और इसकी विषय सामग्री की प्रधानमंत्री को जानकारी दी
पुस्तक में कहा गया है कि भारत किस तरह उदारीकरण की नयी आर्थिक नीतियों की हवा पा कर आर्थिक विकास की दौड़ में पिछली कतार से उभर का आज दुनिया की एक बडी आर्थिक ताकत बनने की होड में लग गया है
श्री कमलनाथ खुद उद्यमी है और दो दशक से भी अधिक समय से लोक सभा में छिंदवाडा. मध्य प्रदेश. का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं1 वह आज विश्व व्यापार संगठन .डब्ल्यूटीआे की व्यापार वार्ताओं में न केवल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं बल्कि वहां विकासशील देशों और गरीब दुनियां के प्रखर प्रवक्ता के रूप म ेंदेखे जाते हैं1 श्री कमलनाथ कपडा और वन तथा पर्यावरण मंत्रालय का भी काम संभाल चुके हैं1 इस पुस्तक का प्रकाशन मैकग्रा हिल .न्यूयार्क . ने किया है1यह भारत में औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा उद्यमियों को खिलने का मौका देने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों का एक प्रकार से साक्षात बयान भी है
मनोहर.कैलाश.प्रभु 1912वार्ता












Click it and Unblock the Notifications