चीन से लगे सीमा के अगि्रम मोचो पर जाएंगे रक्षा मंत्री और सेना प्रमख
नयी दिल्ली 29 नवम्बर .वार्ता. रक्षा मंत्री ए के एंटनी और थल सेनाअध्यक्ष जनरल दीपक कपूर शनिवार को सिक्किम जा रहे हैं जहां वेभारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा .एलएसी. पर अगि्रममोर्चों का जायजा लेंगे1 दो दिन के इस दौरे के समय श्री एंटनी वरिष्ठ अधिकारियों के साथनाथू ला समेत विभिन्न अगि्रम इलाकों में मौके पर जाकर स्थिति कीसमीक्षा करेंगे1 रक्षा प्रवक्ता सितांशु कार ने कहा कि सेना के कमांडरउन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे1 उन्होंने कहा कि श्री एंटनी राज्य सरकार के अधिकारियों के अलावासेना के जवानों के साथ सीधे संवाद करेंगे और सुरक्षा की स्थिति के बारेमें जानकारी हासिल करेंगे1 सैन्य अधिकारियों के अनुसार रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के इस दौरेसे अगि्रम इलाकों में सैनिकों का मनोबल ऊंचा होगा जहां चीन कीसेना की आेर से एलएसी के उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं1 सूत्रों के अनुसार श्री एंटनी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 112 माउंटेनबिग्रेड भी जा रहे हैं1 उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जबकिपिछले सप्ताह ही संसद में चीन की सेना के एलएसी के अतिक्रमण कामामला गूंजा था1 खबरों के अनुसार चीनी सेना ने पिछले दो साल मेंअरूणाचल से लेकर सिक्किम तक और उत्तराखंड में जोशीमठ से लेकरलद्दाख में पेंगांग त्सो ील तक 300 से अधिक बार एलएसी काअतिक्रमण किया है1 कौशिक समरेन्द्र जगबीर1718वार्ता












Click it and Unblock the Notifications