भारत ईयू व्यापार निवेश बढाने पर 30 को चर्चा करेंगे
नई दिल्ली. 29 नवम्बर. वार्ता. आठवें भारत यूरोपीय संघ.ईयू. सम्मेलन में दोनों पक्ष कल संयुक्त कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा करेंगे तथा व्यापार एवं निवेश समौते की दिशा में प्रगति पर चर्चा करेंगे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग समौते के अलावा 2007..10 के दौरान विकास सहयोग कार्यक्रम पर सहमति पत्र.एमआेयू. पर हस्ताक्षर किए जाएंगे
बातचीत में भारतीय पक्ष का नेतृत्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे1 उनके साथ विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायण भी रहेंगे
ईयू का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष की हैसियत से पुर्तगाल के प्रधानमंत्री जोस साक्रेटीज करेंगे1 उनके साथ यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुएल बारोसो.यूरोपीय व्यापार आयुक्त पीटर मेंडलसन और पुर्तगाल के विदेश राज्य मंत्री जोआआे गोम्स क्रैविन्हो रहेंगे
सम्मेलन के दौरान व्यापार एवं निवेश सहयोग की व्यापक समीक्षा की जाएगी1इसके अलावा भविष्य के लिए परियोजना और महत्वपूर्ण सोदारी पर भी चर्चा होगी1जलवायु परिवर्तन. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग. ऊर्जा. क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा होगी
कैलाश.मधुलिका लखमी1925वार्ता












Click it and Unblock the Notifications