उ.प्र. में पुलिस भर्ती के दिन हो सकता है आतंकवादी हमला
लखनऊ 29 नवम्बर.वार्ता.केन्द्रीय गुप्तचर विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकारको राज्य में पुलिस भर्ती के दिन पुलिसकर्मियों अथवा थानों व चौकियोंपर आतंकवादी हमले के बारे में आगाह किया है
गुप्तचर विभाग ने बीते मंगलवार को राज्य सरकार को दी गई जानकारी में कहा है कि प्रदेश में पुलिस भर्ती के दिन थाने तथा उनके कार्यालयों पर विशेष निगरानी रखकर उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाय1 विभाग को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शहर में दो लोगों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के आधार यह जानकारी मिली है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को पुलिस भर्ती के दिन हमले के बारे में निर्देश दे रहा था1 आधिकारिक सूत्रों ने हालांकि यहां टेलीफोन पर हुई बातचीतको टेप किये जाने के बारे में और जानकारी देने से इन्कार किया लेकिनयह जरूर कहा कि पुलिस और राज्य का निगरानी विभाग सुरक्षा का पुख्ता इन्तजाम कर रहा है
विनोद.शिशिर.प्रभु 1452जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications