गुजरात में भाजश प्रत्याशी डटे रहेंगे .. प्रहलाद
इंदौर. 29 नवंबर.वार्ता.गुजरात में प्रत्याशी हटाने के मुद्दे पर भारतीय जन शक्ति.भाजश. का मतभेद आज उस समय उभर कर सामने आ गया जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रहलाद पटेल ने घोषणा की किभाजश अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से नहीं हटायेगी
श्री पटेल ने यहां पार्टी अध्यक्ष उमा भारती की सभा के तत्काल बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी के संचालक मंडल ने गुजरात सेउम्मीदवार नहीं हटाने का निर्णय लिया है1 उन्होंने कहा कि सुश्री भारती का गुजरात विधानसभा चुनावों से पार्टी उम्मीदवार हटाने का निर्णय उनकी व्यक्तिगत राय है1उन्होंने कहा कि पार्टी का केंद्रीय संचालक मंडल उनकी इस राय से सहमत नहीं है
उल्लेखनीय है कि सुश्री भारती ने आज यहां एक जनसभा में गुजरात से पार्टी प्रत्याशियों को हटाने के अपने निर्णय को सही ठहरातेहुये कहा कि उन्होंने यह फैसला देशहित में लिया है1 उन्होंने दावाकिया कि उनके इस फैसले से वहां कांग्रेस को पराजित किया जा सकता है
सुश्री भारती ने सभा के बाद गुजरात के संबंध में पत्रकारों के किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया
अखिलेश.आशा नंद190
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications