राजनीति. चौहान अग्रणी म प्र दो अंतिम भोपाल

श्री चौहान ने दावा किया कि न सिर्फ विकास बल्कि अन्य मोचो पर भी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय हैं1 उन्होंने कहा कि दस्यु प्रभावित ग्वालियर चंबल क्षेत्र में एक तरह से डकैतों का सफाया कर दिया गया है1 नक्सली प्रभावित बालाघाट. डिंडौरी और मंडला मेंबांस के कूपों में आगजनी की वारदातों पर रोक लगी है

उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षति करने की कोशिशों में सरकार को शानदार सफलता मिली है1 श्री चौहान ने कहा कि करीब 44 हजार करोड रूपए के निवेश के प्रस्तावों पर अमल की प्रक्रिया आरंभ हो गई है1 एक लाख पांच हजार करोड रूपए के निवेश के प्रस्ताव भीक्रियान्वयन की दहलीज पर खडे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने शासन संचालन में मुख्य रूप से आम व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित किया है1 समाज की अंतिम पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में किस तरह लाया जाए इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनायी गयी और इसी दिशा में निरंतर आगे भी काम हो रहा है

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा डंपर खरीद मामले को लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलने के संबंध में उन्होंने कहा कि राजनीति का पर्यावरण इन दिनों बहुत प्रदूषति हुआ है1 एक समय राजनीति राग द्वेष से मुक्त थी लेकिन अब निहित स्वाथो के चलते बहुत कुछ बदल गया है

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद लोकतंत्र जनता का तंत्र है और उसका समर्थन और विश्वास हासिल करने वाले व्यक्ति का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है1 श्री चौहान ने विश्वास जताया कि वह इस मामले में जांच प्रक्रिया के बाद पूरी तरह पाक साफ और बेदाग होकर सामने आएंगे

द्विवेदी बिष्ट मनोरंजन 1456 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+