कश्मीर में कम दृश्यता में उडान के लिए उपकरण लगेंगे
श्रीनगर 29 नवंबर.वार्ता. जम्मू कश्मीर सरकार श्रीनगर हवाई अडडे पर कम दृश्यता होने पर विमान उतारने की प्रकाश प्रणाली ..सीएटी.प्रथम.. लगाने के लिए शीघ्र ही केंद्रीय नागरिक उडडयन मंत्रालय से संपर्क करेगी
मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में कल शाम हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गयी 1 यह बैठक श्रीनगर से हज यात्रा क ी उडानों और सामान्य उडानों के रद्द होने से उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श के लिए बुलाई गयी थी
श्रीनगर हवाई अडडा प्राधिकरण के निदेशक राकेश कालरा ने सुाव दिया कि राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उडडयन मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए 1 उन्होेंने कहा कि हवाई अडडे पर केंद्र सरकार से प्रकाश प्रणाली. सीएटी. प्रथम. लगाने के लिए कहा जा सकता है जिससे विमान कम दृश्यता होने पर भी उडान भर सकें
सत्या.नीलिमा.प्रभु 1512वार्ता












Click it and Unblock the Notifications