गाय संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन एक दिसंबर से होगा
तिरूपति 29 दिसंबर .वार्ता.तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम .टी टी डी. चेन्नई के श्री भाष्यकार चैरिटेबिल ट्रस्ट के साथ मिलकर गाय संरक्षण पर एक दिसंबर से तीन दिवसीय बंदे गोमातरम ग्लोरी आफ् गोमाता नाम से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयेाजन करेगा
टीटीडी के अध्यक्ष बी के रेड्डी ने कल संवाददाताओं से कहा कि इस सम्मेलन का उदघाटन उडिपी पेजावर पीठ के प्रमुख विश्वतीर्थ स्वामी जी करेंगे1इस सम्मेलन का उद्देश्य गाय संरक्षण पर जागरूकता फैलाना. गाय के विभिन्न उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारी देना और इसके आर्थिक एवं पर्यावरणीय फ्ायदोंको बारे में बताना है
नागपुर के गोवंशम अनुसंधान केन्द्र के संयोजक सुनील मनसिंहका ने बताया कि किसानों में गाय के प्रति जागरूकता फैलाना इसलिये भी आवश्यक हो गया है क्येांकि अनेक राज्यों में किसान ज्ञान के अभाव मेंं आत्महत्या कर रहें हैं 1उन्होने दावा किया कि विभिन्न स्थानों पर कार्यरत 300 पंचगव्य केन्द्रों से अबतक 25 हजार असाध्य रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है 1पंचगव्य में गाय के पांच उत्पाद अर्थात दूध.घी .मूत्र .दही और गोबर शामिल होता है
श्री मनसिंहका ने बताया कि इस सम्मेलन मेंं प्रसिद्व कृष िवैज्ञानिकेा द्वारा गाय के विभिन्न आयामों पर 68 शोध पत्र भी पढे जायेंगेंं
शोभित .इंद्र.ति्रपाठी1140वार्ता












Click it and Unblock the Notifications