दिल्ली में ठंड कम हुई
नयी दिल्ली.29 नवंबर.वार्ता 1पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाओं के कारण सिहर रहे दिल्ली वासियोें को आज न्यूनतम तामपान के 11.8 डिग्री सेल्सियस तक चढ जाने से थोडी राहत मिली
कल से ही यहां न्यूनतम तापमान में बढत दर्ज होने लगी थी और यह बढकर 10.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था1जबकि यह आज यह 11.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा1अधिकतम तापमान भी कल के 27.4 डिग्री सेल्सियस से बढकर 28.2डिग्री तक चढ गया
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनो तक दिल्ली वासियों को सर्द हवाओं से राहत रहेगी और न्यूनतम तापमान कल 13 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है1मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कल से हो रही बढोतरी को पश्चिमी विक्षोभ का कारण बताया है1अगले 24 घंटो के दौरान राजधानी में सुबह हल्की धुंध छाए रहने के बावजूद दिन मे आसमान साफ् रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है
मधूलिका.नीलिमा नंद1949 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications