क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चीन भारत मैत्री संघ की 55 वीं वर्षगांठ आयोजित

By Staff
Google Oneindia News

पेइचिंग .23 नवम्बर. वार्ता . भारत चीन मैत्री संघ ने दोनों देशों के बीच मैत्री को प्रगाढ बनाने के लिये हरसंभव कोशिश करने का संकल्प लिया है चीन भारत मैत्री संघ की स्थापना की 55 वीं वर्षगांठ के मौेके पर कल यहां चीनी वैदेशिक जन मैत्री संघ के भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में चीन स्थित भारतीय राजदूत निरुपमा राव ने कहा कि चीन भारत मैत्री संघ की स्थापना के बाद उस के विभिन्न अध्यक्षों के नेतृत्व में मैत्री संघ ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास के लिये बडा योगदान किया है तथा चीन स्थित भारतीय दूतावास चीन भारत मैत्री संघ के साथ मिल कर दोनों देशों के बीच मैत्री के विकास के लिये कोशिश करता रहेगा

समारोह में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष चीन भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री चाग चेहवा और चीन भारत मैत्री संघ के सदस्यों ने समारोह में भाग लिया

समारोह में चीन भारत मैत्री संघ के विकास के इतिहास का सिंहावलोकन किया गया है 1 इस मौके पर श्री चाग चेह्वा ने कहा कि चीन और भारत मैत्रीपूर्ण पडोसी देश हैं नई शताब्दी में दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग का और तेज विकास हो रहा है 1 चीन भारत मैत्री संघ की स्थापना के बाद उस ने विश्व शांति और दोनों देशों के बीच सहयोग बढाने तथा दोनों देशों और देानों देशों की जनता के बीच समदारी व मैत्री को आगे बढाने के लिए बहुत सारे काम किये और अहम योगदान किया है 1 चीन भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच मैत्री बढाने के लिये कोशिश करने को तैयार है

समारोह से पहले चीन भारत मैत्री संघ की नई परिषद की स्थापना हुई है और नया घोषणा पत्र जारी किया गया है 1 विनोद . सचिन प्रेम .1424वार्ता

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X