Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुशर्रफ जल्द सेना अध्यक्ष की पदवी छोड़ देंगेः अटार्नी जनरल

Musharrafइसलामाबाद, 21 नवंबरः मुशरफ़्फ़ बहुत जल्द सेना अद्यक्ष की पदवी छोड़ देंगे- पाकिस्तान अटर्नी जनरल मालिक ने कहा है की इस हफ़्ते के आख़िर तक राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ अपने सैन्य पद से इस्तीफा दे देंगे और एक असैनिक राष्ट्रपति के रूप मे पदभार संभालेंगे.

जनरल मालिक मुहमद ख़य्याम ने कहा की अगर सर्वोच्च न्यायालय दुबारा चुनाव लड़ने की अनुमति पर से रोक हटा देता है, तो रविवार तक मुशर्रफ एक असैनिक राष्ट्रपति के रूप मे पदभार संभाल लेंगे.

दूसरी तरफ अमरीका मे राष्ट्रपति बुश ने मुशर्रफ को " अपनी बात का पक्का" कहा है. बुश ने चुनावों से पहले आपातकाल को समाप्त करने की भी बात कही.

बुश ने कहा की मुशरफ़ ने आतंकवाद के खिलाफ़ अमरीका का हमेशा साथ दिया है और साथ ही कहा की जनरल ने सैन्य पदभार छाड़ने का और संसदीय चुनाव लड़ने का वादा भी किया है. सबसे ज़रूरी सवाल बुश के मुताबित यह था की यह चुनाव आपातकाल शासन में होगी या उसको समाप्त करने के बाद.

उधर मीडिया से एक बातचीत में अमरीका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल ने कहा की पाकिस्तान के आपातकाल स्थिति का अमरीका और पाकिस्तान के बीच के सैनिक संबंधों पर कोई फर्क नही पड़ेगा.

अफ़ग़ानिस्तान के हमारे ऑपरेशन्स के लिए पाकिस्तान का सहयोग बरक़रार है लेकिन उन्होने बड़े पैमाने पर विनाश करने के लिए बनाए गए हथियार और परमाणु हथियार के ग़लत हाथों मे जाने पर चिंता जताई है. यह हमारे लिए बहुत ही बड़ी चुनौती होगी अगर यह हथियार ग़लत हाथों मे पहुँच जाती है. बहरहाल सबकी नज़र पाकिस्तान पर टिकी है और चुनावो का इंतज़ार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+