विधिविधान से हुई गोवर्धन पूजा
मथुरा 10 नवम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश में तीर्थनगरी मथुरा में कलियुग के प्रथम देवता गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना आज विधि विधान से हुई 1 गोवर्धन पूजा पर देश विदेश के हजारों भक्तों ने गोवर्धन पूजा के लिए निकाली गयी शोभायात्रा में भाग लिया1 दूरदराज से आये लाखों लोगों ने गोवर्धन पूजा के साथ साथ गिरिराज महाराज की सप्तकोसी परिक्रमा भी की1 गोवर्धन पूजा के प्राकट्य स्थल ब्रजधाम के गोवर्धन में गिरिराज पूजाकी दानघाटी मंदिर. मुकुट मुंखारविंद मंदिर. दसविसा. गिरिराज मुखारविंद. जतीपुरा व राधाकुंड में जगह जगह दुग्धाभिषेक हुआ
विधि विधान से पूजन करने वाले भक्तों में होड सी लग गयी1 तीर्थयात्रियों को प्रमुख मंदिरों में पूजन करने के लिए काफी इंतजारकरना पडा1 चारों आेर गिरिराज महाराज की जय और राधे राधे श्याममिलादे के स्वर तलहटी में गुंजायमान हुए 1 केशव गिरधारी गोडीय मठ से हरिगोकुल मंदिर तक अमरीका. इंग्लैंड. थाईलैंड. आस्ट्रेलिया. कनाडा आदि देशों से आये हजारों कृष्ण भक्तोंने गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा में भाग लिया1 इस दौरान साक्षात ठाकुरजी का अवतरण तलहटी में दिखायी दिया1 शोभायात्रा के दौरान परिक्रमा मार्ग में पुष्पवर्षा आरती उतारकर ठाकुरजी के प्रति श्रद्धा प्रकट करने वालों की भीड थी 1 .. मैं तो गोवर्धन को जाऊ मेरे वीर. नाय मानें मेरी मनुंआ.. के गायन के साथ ही हरिगोकुल मंदिर में शोभायात्रा ने प्रवेश किया तो मंदिर का वातावरण गिरिराज महाराज के जयकारों से गूज उठा1 वैदिक मंत्रों के मध्य अभिषेक. पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा जब पुन गौडीय मठ पर आयी तो अपने और पराये का भेद मिट गया 1 स अभिनव मनोरंजन 1838 वार्ता.