बढ़ती मंहगाई के लिए कांग्रेस की गलत नीतियां जिम्मेदार .जैन
चंडीगढ़ 10 नवम्बर.वार्ता. पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी केहिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी सत्यपाल जैन ने देश में बढ़तीमंहगाई के लिए केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशीलगठबंधन.संप्रग. सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है1 श्री जैन ने आज यहां विश्वकर्मा दिवस पर मजदूर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की जनविरोधी .मज़दूर विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों तथा बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और उसका जीना दूभर कर दिया है
उन्होंने कहा कि पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग. सरकारने केन्द्र में अपने कार्यकाल में आवश्यक बस्तुओं की न तो कमी होनेदी और न ही इनके दाम बढ़ने दिए1 देश के अनाज भंडार लबालब भरेथे लेकिन मौजूदा सरकार में अनाज विदेशों से आयात किया जा रहा है1 जैन ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नीतियों से पूंजीपतियों को हीकेवल फायदा हो रहा है1 वे और अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीबऔर गरीब होता जा रहा है1 उन्होंने मज़दूरों से ऐसी सरकार को उखाड़ फैं कने की भी अपील की1 रमेश.अभिनव.राणा 1943वार्ता