परमाणु करार पर समर्थन के बदले भाजपा की सरकार .बंगरप्पा
बेंगलूर 09नवंबर .वार्ता .कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता एस बंगरप्पा ने राज्य से राष्ट्रपति शासन समाप्त करने के केंद्र के निर्णय की आलोचना करते हुए आज कहा कि कांग्रेस ने परमाणु करार पर समर्थन के बदले भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने की अनुमति दी है
श्री बंगरप्पा ने .यूनीवार्ता. को बताया कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर की रिपोर्ट के उस अंश को ध्यान में रखने में विफल रही जिसमेंं भावी सरकार की स्थिरता पर संदेह व्यक्त किया गया था
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अमरीका परमाणु मुद्दे पर वाम दलों क े विरोध का सामना कर रही कांग्रेस ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान भाजपा का सहयोग हासिल करने के बदले में उसे कर्नाटक में सरकार बनाने की अनुमति दी है
श्री बंगरप्पा ने कहा आठ अक्तूबर को जनता दल .सेकुलर .भाजपा गठबंधन की सरकार गिरने के बाद किसी भी दल ने सरकार के गठन का दावा नहीं किया और सबने विधानसभा को जल्द भंग करने की मांग की थी लेकिन कांग्रेस ने केंंद्र में फजीहत से बचने के लिए भाजपा को दक्षिण भारत में पहली बार सरकार बनाने का मौका दे दिया
नीलिमा .समरेंद्र.ति्रपाठी1553वार्ता