राजनीति. भाजपा कर्नाटक दो अंतिम नयी दिल्ली..
क दो अंतिम नयी दिल्ली.. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्रीय मंति्रमंडल के आज लिये गये निर्णय से राज्यपाल को अब श्री येदीयुरप्पा को सरकार बनाने का निमंत्रण देने में कोई हिचक नहीं होगी
यह पूछे जाने पर कि जद.एस. के कुछ विधायक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के समक्ष दोनों दलों के विधायकों की परेड में शामिल नहीं हुये1 श्री प्रसाद ने कहा कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में बहुमत की सीमा रेखा 113 है जिसे भाजपा जद.एस. गठबंधन ने पूरा कर लिया है
उन्होंने इस बात को गलत बताया कि भाजपा को संसद में परमाणु समौते पर मत विभाजन कराने वाले नियम में चर्चा नहीं कराने के लिये मान जाने पर यह दीपावली का तोहफा मिला है1 उन्होंने कहा कि भाजपा ने संसद में परमाणु समौते पर चर्चा के लिये नियम 193 और नियम 184 के तहत नोटिस दी है और वह इस महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा करवा कर वामपंथी दलों का पर्दाफाश करना चाहती है जिनकी कथनी और करनी में फर्क है
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने केन्द्रीय मंति्रमंडल के कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन हटाने के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि उसको राज्य में भाजपा जद.एस. गठबंधन को मिले जनादेश को अन्तत. मानना ही पडा1 उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा की सरकार का पहली बार गठन होना पार्टी के लिये एक शुभ संकेत है जो आने वाले चुनाव में पार्टी की ताकत बढायेगा
निगम अजय जगबीर1714वार्ता