हरियाणा में 17 लाख टन धान की खरीद
चंडीगढ़. 06 नवंबर .वार्ता. हरियाणा सरकार ने किसानों से 16.99लाख टन धान की खरीद कर 1232 करोड़ रूपये की अदायगी की है
उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने आज यहां बताया कि छह सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गयी धान में हैफ्ेड ने 6.91 लाख टन धानकी खरीद करके किसानों को 501 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की हैजबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 6.39 लाख टन धान की खरीदकरके किसानों को 391 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि प्रदान की है
इसी प्रकार हरियाणा कृष िउद्योग निगम ने किसानों को 155 करोड़रूपये की अदायगी करके 2.13 लाख टन धान की खरीद की है
श्री चंद्र मोहन ने बताया कि कांफ्ैड द्वारा 1.89 लाख टन धान कीकिसानों से खरीद करके उनको 138 करोड़ रूपये प्रदान किये हैं
इसी प्रकार हरियाणा भांडागार निगम ने किसानों को 41 करोड़ 35 लाखरूपये की अदायगी करके उनसे 57030 टन धान की खरीद की है
भारतीय खाद्य निगम द्वारा 8258 टन धान की खरीद करके किसानोंको 6 करोड़ रूपये अदा की गयी है
उन्होने बताया कि प्रदेश में कुरूक्षेत्र जिला अभी तक 6.40लाख टन से धान की आवक के साथ राज्य में अग्रणी है
अरूण . पुनीत प्रेम .2030वार्ता