चार अवैध भारतीय कामगारों की वापसी अटकी

Dubai Cityदुबई 4 नवंबर: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा अवैध भारतीय कामगारों को भारत वापसी का मुफ्त टिकट दिये जाने के बावजूद कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाने के कारण चार कामगार स्वदेश वापसी के विमान में सवार नहीं हो सके.

इस बीच (यूएई) सरकार द्वारा इन अवैध कामगारों की वापसी के लिये घोषित आममाफी योजना की समय सीमा कल अर्थात 03 नवंबर को समाप्त हो गयी. हालांकि 150 कामगारों को लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार मध्यरात्रि को रवाना होकर कल भारत पहुंचा था. आंध्र प्रदेश के निवासी चारों भारतीय कामगारों को आंध्र प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अली शब्बीर ने मुफ्त टिकट सौंपे थे.

श्री शब्बीर इन भारतीय कामगारों को वापस ले जाने के लिये दुबई आए थे. दुबई में ही अटके एक कामगार ने कहा,'मुफ्त टिकट पाकर मैं बहुत खुश था लेकिन आखिरी समय में बताया गया कि शाहजार के आव्रजन विभाग में जाकर कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी. इसके बारे में पहले बिल्कुल नहीं बताया गया था.

गौरतलब है कि यूएई सरकार ने वीसा अविध समाप्त होने के बावजूद देश में रह रहे भारतीय कामगारों के लिये स्वदेश वापसी की आममाफी योजना 02 जून को शुरु की थी. इसके अलावा समयसीमा के बावजूद देश में रह जाने वाले लोगों के खिलाफ कडे़ जुर्माने की चेतावनी दी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+