पाकिस्तानी नेता इमरान खान घर में नजरबंद
इस्लामाबाद 3 नवंबर: पाकिस्तान में आपातकाल लागू होने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने प्रमुख विपक्षी नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को आज उनके घर में नजरबंद कर दिया.
श्री खान के करीबी सहयोगी और वरिष्ठ अधिवक्ता हामिद खान ने बताया कि इमरान खान को घर में नजरबंद किया गया है जबकि विपक्षी वकीलों मुनीर ए मलिक और ऐतजाज अहसान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.
इसके अलावा जानी मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष अस्मा जहांगीर को भी उनके घर में नजरबंद किया गया है.
श्री अहसान ने अपनी गिरफ्तारी से पहले कहा कि जनरल मुशर्रफ के दिन पूरे हो गए हैं और एक महीने के भीतर उनका पतन हो जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications
