आपातकाल लागू करने का फैसला जायज: मुशर्रफ
इस्लामाबाद 3 नवंबर: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने देश में आपातकाल लागू करने के अपने फैसले को आज जायज ठहराते हुए आतंकवादी हमलों में तेजी और अत्यधिक न्यायिक सक्रियता को इसके लिए जिम्मेदार बताया.
साथ ही उन्होंने इसे लोकतंत्र बहाली की दिशा में उठाया गया एक जरूरी कदम बताया. जनरल मुशर्रफ ने आज देर रात राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा, 'पाकिस्तान में पिछले दिनों सूरतेहाल तेजी से बदले हैं.
दहशतगर्दी और कट्टरपंथी गतिविधियों अपने चरम पर पहुंच गई हैं. आतंकवादी हमलों में तेजी आई है और कट्टरपंथी सीनाजोरी से दनदनाते हुए पूरे मुल्क में घूम रहे हैं.' उन्होंने कहा,'आतंकवादी राजधानी इस्लामाबाद में खुलेआम घूम रहे हैं. वे सरकार के अधिकार अपने हाथ में ले रहे हैं और अपनी हुकूमत चलाना चाह रहे हैं. इस्लाम के बारे में गलत धारणाओं को जबर्दस्ती लोगों पर थोपा जा रहा है.
आतंकवादियों और कट्टरपंथियों से निपटना पाकिस्तान के लिए सबसे बडी चुनौती है. जनरल मुशर्रफ ने मुल्क में सूरत ए हालात के मद्देनजर अमरीका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से अनुरोध किया कि वे पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उस स्तर की फिलहाल अपेक्षा न करें जो उन देशों में है.


Click it and Unblock the Notifications
