अरब के यूरेनियम संवर्द्धन केन्द्र का विरोध
मास्को, 02 नवंबरः रुस ने अरब देशों में एक अंतर्राष्ट्रीय यूरेनियम संवर्द्धन केन्द्र स्थापित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है.
रुसी परमाणु ऊर्जा एजेंसी के मुखिया सगेई किरियेंको ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री के हाल ही में दिए एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रुस मानता है कि ऐसे कई केन्द्र होने चाहिए लेकिन वे उन देशों में हों जिनके पास यूरेनियम संवर्द्धन की प्रौद्योगिकी पर पूर्ण अधिकार हो ताकि परमाणु प्रसार का खतरा नहीं हो.
हालांकि उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी योजना या प्रस्ताव की कोई औपचारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसा एक केन्द्र पूर्वी रुस के साइबेरिया में स्थापित किया जा रहा है तथा परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों का विकास कर रहे देश इसकी सेवाएं हासिल कर सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications
