दरगाह जि़यारत करने आये पाक नागरिक पकडे़ गये
अजमेर 2 नवम्बर: राजस्थान के अजमेर में खूफिया पुलिस ने आज तीन पाकिस्तानियों को वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोपों में दरगाह क्षेत्र से हिरासत में लिया हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिये गये तीनों पाकिस्तानी लाहौर के रहने वाले हैं जिनके नाम अब्दुल रशीद, मोहम्मद आसीफ और आशिफ हुसैन हैं. इन तीनों पाकिस्तानियों को रेवाड़ी (अलवर) का वीजा दिया गया था.
लेकिन ये तीनों ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत करने अजमेर आ गये. पुलिस ने तीनों के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही शुरू कर दी हैं जिसके तहत भविष्य में वे कभी भारत नहीं आ पाएंगें.


Click it and Unblock the Notifications
