खाड़ी देशों में दो भारतीय कामगारों की मौत
दुबई, 03 नवम्बरः कतर की राजधानी दोहा में आज सुबह एक भारतीय कर्मचारी की जलने से मौत हो गई है. मूल रुप से केरल के कालीकट के रहने वाले मोहम्मद सफी (40) के साथ हादसे में केरल के ही चार अन्य भारतीय कामगार घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी कामगार मछली पकड़ने की एक नौका में कुछ सफाई कर रहे थे और अचानक उसका इधन टैंक फट गया तथा नौका में आग लग गई.
एक अन्य घटना में जेद्दाह से मुंबई आ रहे एक विमान में सवार भारतीय यात्री अब्दुल्ला मोहिदीन की कल हृदयगति रुकने के कारण मौत हो गई. हवाई अड्डा कर्मचारियों के मुताबिक हवाई यात्रा के दौरान मोहिदीन ने सीने में दर्द की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि रियाध के किंग खालेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उतरने से पहले ही यात्री की मौत हो गई. केरल का रहने वाला 45 वर्षीय मोहिदीन यानबू में एक गैस स्टेशन में काम करता था.


Click it and Unblock the Notifications
