जवाहिरी का एक ओर वीडियो जारी
दुबई, 03 नवम्बरः अल कायदा में नम्बर दो के नेता माने जाने वाले अयमन अल जवाहिरी ने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि लीबिया का एक इस्लामी गुट उनके संगठन में शामिल हो गया है.
अल कायदा का मीडिया शाखा अल साहब द्वारा इंटरनेट पर जारी वीडियो के मुताबिक जवाहिरी ने अफ्रीकी देशों में मुस्लिम विरोधी गुटों से जेहाद जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि लीबिया का एक गुट अल कायदा में शामिल होकर जेहाद जारी रखेगा.
वीडियो में अबू अल लैथ नामक एक और आतंकवादी की आवाज सुनायी गयी है.लैथ को लीबिया में अल कायदा का प्रमुख बताया गया है.यह वीडियो आज ही एक इस्लामी वेबसाईट पर जारी की गयी है.


Click it and Unblock the Notifications
