42 वर्ष के हुए शाहरुख खान
मुंबई 2 नवंबरः देश-विदेश के करोड़ो सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन और बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान आज 42वर्ष के हो गए.
मुंबई से मेनहट्टन और बेंगलूर से बोस्टन तक उनके लाखों प्रशंसकों ने ढ़ेरों बधाई संदेश भेजकर उनके प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया. दिल्ली में दो नवंबर 1965 को जन्में शाहरुख ने दिल्ली के हंसराज कालेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद जामिया मिलिया से जनसंचार में स्नातकोत्तर किया.
इसके बाद बेरी जान से अभिनय की बरीकियां सीखकर फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाई.


Click it and Unblock the Notifications
