हॉलीवुड के पटकथा लेखक करेंगे हड़ताल
लॉस एंलिल्स, 2 नवंबरः हॉलीवुड के फिल्म एवं टेलीविजन पटकथा लेखको ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. लॉस एंजिल्स टाइम्स में आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार रायटर्स गिल्ड ऑफ़ अमरीका ने गुरूवार को एक बैठक कर फिल्म एवं टेलीविजन निर्माताओं को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पटकथा लेखक निर्माताओं के साथ अपने कांट्रेक्ट के नवीनीकरण पर जोर दे रहे है.
पटकथा लेखकों की यह भी मांग है कि डीवीडी की सेल बढ़ने और इंटरनेट से फिल्मों के डाउनलोड किए जाने के बाद अब पटकथा लेखकों को ज्यादा रॉयलिटी मिलनी चाहिए. रायटर्स गिल्ड ऑफ़ अमरीका से करीब 12 हजार पटकथा लेखक जुड़े हुए हैं.
पटकथा लेखकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण हॉलीवुड के कई बडे फिल्म स्टूडियों सकते में आ गए है. उल्लेखनीय है कि करीब 20 सालों के बाद हॉलीवुड में पटकथा लेखकों ने हडताल पर चले जाने की धमकी दी है.इससे पहले वर्ष 1988 में पटकथा लेखक 22 हफ्तों तक हड़ताल चले गए थे.उस समय हड़ताल के कारण हॉलीवुड को 50 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था.


Click it and Unblock the Notifications
