ईरान मामले में रुस-चीन का असहयोग
विएना, 2 नवम्बरः अमरीका ने आज आरोप लगाया कि रुस और चीन ईरान के खिलाफ
संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंध रोकने के लिए प्रयत्नशील हैं.
अमरीका ने फिर कहा कि यदि ईरान ने दो हप्ते के अंदर सभी परमाणु गतिविधियां नहीं रोकीं तो वह उस पर प्रतिबंध लागू करने में जोर लगा देगा. जबकि ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा कि वह आर्थिक प्रतिबंधों से बिल्कुल भी चिंतित नहीं है तथा वे ईरान पर निष्प्रभावी है.
अमरीकी विदेश उपमंत्री निकोलस बन्र्स ने कहा कि चीन और रुस सुरक्षा परिषद के नए प्रस्ताव की राह में कई महीनों से बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मार्च 2007 को पारित सुरक्षा परिषद के ताजा प्रस्ताव को रोकने में रुस और चीन को सफलता भी मिली है.


Click it and Unblock the Notifications
