रॉलिंग की नई किताब की सिर्फ सात कॉपी
लंदन, 2 नवंबरः विश्व विख्यात हैरी पॉटर श्रृंखला की पुस्तकों की मशहूर लेखिका जे के रॉलिंग की नई किताब की सिर्फ सात प्रतियां ही प्रकाशित की गई हैं.
"दि टेल्स ऑफ बीडल दि बार्ड" में पांच परी कथाएं हैं. इसे रॉलिंग ने स्वयं अपने हाथों से लिखा है. प्रत्येक प्रति चमड़े के कवर में चांदी और रत्नों से जड़ी है.इन प्रतियों में से छह प्रतियां उन लोगों को दी गई है जो हैरी पॉटर श्रृंखला की पुस्तकों से सर्वाधिक संबद्ध रहे है.
सातवीं प्रति की दिसंबर में नीलामी की जाएगी जिससे प्राप्त धन पूर्वी यूरोप में बच्चों की मदद के वास्ते चिल्ड्रेन्स वायस फाउण्डेशन को दिया जाएगा.इस पुस्तक की एक परी कथा हैरी पॉटर श्रृंखला की आखिरी पुस्तक "हैरी पॉटर एण्ड दि डेथली हालोज" में प्रकाशित हो चुकी है लेकिन बाकी की चार कहानियां नई है.


Click it and Unblock the Notifications
