लिट्टे के राजनीतिक प्रमुख तमिलसेल्वम की मृत्यु

sp tamilselvanकोलंबो, 2 नवंबरः श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों को कल उस समय जबरदस्त झटका लगा जब वायु सेना की कार्रवाई में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के शीर्ष नेता एवं उसकी राजनीतिक शाखा के प्रमुख एस.पी. तमिलसेल्वम की मौत हो गई. कल तड़के की गई इस कार्रवाई में चार अन्य तमिल विद्रोही भी मारे गए.

लिट्टे के शांति सचिवालय ने बयान जारी कर कहा कि बड़े दुख के साथ सभी तमिल ईलम समर्थकों को सूचित किया जा रहा है कि लिट्टे की राजनीतिक शाखा के प्रमुख तमिलसेल्वम की आज तड़के श्रीलंकाई वायुसेना के हमले में मृत्यु हो गई है. तमिलसेल्वम के निधन से लिट्टे के शीर्ष नेतृत्व को बड़ा आघात लगा है. इस समय वह संगठन के शीर्ष रणनीतिकार थे.

गौरतलब है कि लिट्टे के नेतृत्व को एक वर्ष के भीतर यह दूसरा बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. पिछले वर्ष दिसंबर में पृथक तमिल राष्ट्र आन्दोलन के शीर्ष विचारक एंटन बालासिंघम का लंबी बीमारी के बाद लंदन में निधन हो गया था. नार्वे की मध्यस्थता में श्रीलंका सरकार के साथ चल रही शांति वार्ता में बालासिंघम की मृत्यु के बाद तमिलसेल्वन ही शीर्ष वार्ताकार थे. बयान में कहा गया है कि इस हमले में लिट्टे के लेफ्टिनेंट कर्नल अनपुमनी, मेजर मियूथन, कैप्टन नेथागई, लेफ्टिनेंट अदचिगेचिल और लेफ्टिनेंट वाहईकुमारन भी मारे गए हैं.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया था कि श्रीलंका के विमानों ने किलोनोच्ची में ब्लैक टाइगर्स के ठिकानों को निशाना बनाकर दो बार बमबारी की. विमानों ने इरनामाडु में थिरूआईरू में भी बमबारी की. थिरूआईरू लिट्टे के शीर्ष नेताओं का ठिकाना रहा है.

श्रीलंका सेना का कहना है कि लिट्टे के आत्मघाती हमलों के बाद उसकी वायुसेना की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योकि इसके बाद से उसकी वायुसेना ने लिट्टे के ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार बमबारी की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+