चीनः 764 कपंनियों के लाइसेंस निरस्त

chinese toysपेईचिंग, 2नवंबरः चीन सरकार ने खिलौने में विषैले रसायनिक पदार्थो के इस्तेमाल होने की खबरों के बाद 764 चीनी कपंनियों के निर्यात लाइसेंस निरस्त कर दिए है. चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार गुआंगडोंग प्रांत में जांचकर्ताओं ने खिलौने बनाने वाली 1726 फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच के बाद 764 कपंनियों के निर्यात लाइसेंस निरस्त कर दिए गए.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अमरीका समेत कई देशों की सरकारों ने चीनी खिलौने को बेहद घटिया बताते हुए कहा था कि इनमें विषैले रसायनिक पदार्थों का इस्तेमाल हुआ है जो बच्चों की सेहत पर दुष्प्रभाव डाल सकते है.

पिछले दिनों विभिन्न देशों की सरकारों ने करीब दो करोड़ चीनी खिलौने को वापस किया है. अमरीकी प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन के अनुसार चीनी खिलौने में लैड का प्रयोग किया गया है जो बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है. अमरीका ने चीनी खिलौनों का निर्यात बिल्कुल बंद कर दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+