बीएसएनएल देगी 30 लाख ब्राडबैंड कनेक्शन

bSNLनई दिल्ली, 2 नवंबरः भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इसी माह से 30 लाख नये ब्राडबैंड कनेक्शन देना शुरु करेगी जिसके लिए लाइनें तैयार हैं. इसके अलावा कंपनी सीडीएमए की पूर्ण मोबाइल सेवा शुरु करने पर भी विचार कर रही है.

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कंपनी के इस समय साढे ग्यारह लाख ब्राडबैंड उपभोक्ता हैं. उसने 30 लाख लाइने और तैयार कर ली हैं और इसी माह से इन पर कनेक्शन देने शुरु कर दिये जायेंगे.

इसके अलावा कंपनी ने 20 लाख और लाइनों के लिए ऑर्डर दे दिये हैं जो सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होंगी इनके लिए उपकरण अगले वर्ष जनवरी से मार्च के बीच आ जायेंगे. उन्होंने बताया कि कंपनी सीडीएमए की पूर्ण मोबाइल सेवा शुरु करने पर भी विचार कर रही है. अभी वह जीएसएम मोबाइल सेवा दे रही है और सीडीएम ए में डब्ल्यूएलएल सेवा दे रही है.

सरकार ने हाल ही में मौजूदा जी एस एम आपरेटरों को सीडीएमए सेवा तथा सीडीएमए आपरेटरों को जीएसएम सेवा शुरु करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. गोयल ने बताया कि कंपनी निजी आपरेटरों के टावरों में साझदारी के लिए पांच नवंबर को निविदा आमंत्रित करेगी. उन्होंने कहा कि बाद में कंपनी अपने टावर की भी साझेदारी करेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी को अगले एक वर्ष में देशभर में 25 हजार टावर की जरुरत होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+