चीनी दावे पर भारत का टिप्पणी से इंकार
नई दिल्ली, 2नवंबरः भारत ने मीडिया की उन खबरों पर टिप्पणी करने से आज इंकार कर दिया कि चीन ने सीमा मसले पर अपना रूख कड़ा कर लिया है.
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम मीडिया की खबरों पर टिप्पणी नहीं करते.मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चीन ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग पर अपना दावा जताया है.
चीन के इस कथित दावे की खबर विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी की चीन यात्राओं के कुछ ही दिन बाद आया है.


Click it and Unblock the Notifications
