यूपी में 28 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

mayawatiलखनऊ, 31 अक्टूबरः उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रान्तीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मिर्जापुर के अपर जिलाधिकारी वेद पति मिश्रा को माध्यमिक शिक्षा आयोग इलाहाबाद का सचिव बनाया गया है जबकि सुलतानपुर के मुख्य विकास अधिकारी बांके लाल अग्रवाल को सीतापुर का उप संचालक चकबन्दी नियुक्त किया है.

आगरा के नगर मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार शर्मा को इसी पद पर मथुरा भेजा गया है जबकि सुलतानपुर के मुख्य विकास अधिकारी ईष्टदेव प्रसाद राय को समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. हाथरस के अपर जिलाधिकारी आलोक शेखर तिवारी को मथुरा का अपर जिलाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया है जबकि मऊ के चकबंदी उपसंचालक रामयज्ञ मिश्रा को इलाहाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

बुलन्दशहर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राधेश्याम मिश्रा को महामायानगर (हाथरस) का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी शिवश्याम मिश्रा को लखनऊ विकास प्राधिकरण का अपर सचिव नियुक्त किया गया है. श्रीमती चन्द्रा निगम प्रबन्धक निदेशक अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम/विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज को पीसीएफ लखनऊ का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है.लघु उद्योग विभाग के विशेष सचिव माकडेय सिंह को लखनऊ में स्थानीय निकाय निदेशालय का निदेशक बनाया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+