मुशर्रफ के ऑफिस के पास धमाका
रावलपिंडी, 31 अक्टूबरः पाकिस्तान के शहर रावलिपंडी में सेना के मुख्यालय के पास हुए एक संदिग्ध आत्मघाती धमाके में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं.
जिस जगह पर धमाका हुआ वहां से कुछ ही दूरी पर राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का ऑफिस भी है और उस समय वह उसके अंदर थे. घटनास्थल से मिल रही जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. धमाके में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर के साथ 5 और लोगों की मौत हो गई.


Click it and Unblock the Notifications
