उत्तरी युगांडा में शांति स्थापित हो: बुश
वाशिंगटन, 31 अक्टूबरः अमरीका ने उत्तरी युगांडा में लंबे समय से चल रहे संघर्ष के समाप्त होने और शांति स्थापित होने की उम्मीद जताई है.अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और युगांडा के राष्ट्रपति योवरी मुसीवेनी के बीच कल इस मुद्दे पर बातचीत हुई और बुश ने जल्द ही उत्तरी युगांडा में शांति स्थापना पर जोर दिया.
बुश ने कहा कि हमने इस क्षेत्र की सुरक्षा के बारे में बातचीत की और हमने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम शांति और स्थिरिता के लिएप्रतिबद्ध हैं. दोनों नेताओं ने सोमालिया और सूडान मुद्दे पर भी बातचीत की.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गार्डन जानडोर ने बताया कि राष्ट्रपति बुश का मानना है कि उत्तरी युगांडा मुद्दे का शीघ्र समाधान होना चाहिए. उन्होंने मुसीवेनी से स्थिति का जायजा लेने को कहा ताकि शांति वार्ता की शुरूआत की जा सके.


Click it and Unblock the Notifications
