मिड डे मील से 184 छात्र बीमार
तिरूचिरापल्ली, 31 अक्टूबरः तमिलनाडु के पेरूनकोंडई के एक स्कूल में कल दोपहर के भोजन खाने के बाद करीब 184 छात्र बेहोश हो गए.
पुलिस ने बताया कि सभी छात्रों को सरकारी अस्पताल में लाया गया जिनमें 23 को भर्ती किया गया. उन्होंने बताया कि छात्रों की स्थिति स्थिर है. उधर तमिलनाडु के सामाजिक कल्याण मंत्री पूनगोथई ने अस्पताल और स्कूल का दौरा करने के बाद दोपहर के भोजन स्कीम से जुड़े तीन कर्मचारियों के निलंबन का आदेश दिया.


Click it and Unblock the Notifications
